बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   interview for posts

Solan News: कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लिए 10 महिलाओं ने दिया साक्षात्कार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। महिला एवं बाल विकास कार्यालय सोलन में बुधवार को शहर में तीन नए बने क्रेच केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। शहर की 10 महिलाओं ने कार्यालय में आकर साक्षात्कार दिया। सभी केंद्रों में एक कार्यकर्ता और एक सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार लिया गया। कार्यकर्ता के पद के लिए 12वीं और सहायिका के पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। चार महिलाओं ने रबौण क्रेच केंद्र और छह ने आईटीआई सोलन के क्रेच केंद्र के लिए साक्षात्कार दिया। वहीं शहर के थाना क्षेत्र के लिए एक भी महिला ने साक्षात्कार नहीं दिया। साक्षात्कार का परिणाम वीरवार को जारी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को पांच हजार रुपये और सहायिकाओं को तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बाल विकास विभाग सोलन की कविता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार का उद्देश्य शहर में बने तीन नए क्रेच केंद्रों में रिक्त पदों को भरना है। इन केंद्रों में महिलाएं अपने 6 महीने से लेकर 6 साल तक के बच्चों को काम के समय में देखभाल के लिए कार्यकर्ता महिलाओं के पास छोड़ सकती हैं। इन केंद्रों में बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed