Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan Outrage Erupts in Kunihar: Uproar Over Removal of HP Board; Locals Threaten to Take to the Streets If Decision Is Not Reversed Within 4 Days
{"_id":"69ce1e884941d8ad3604c334","slug":"video-solan-outrage-erupts-in-kunihar-uproar-over-removal-of-hp-board-locals-threaten-to-take-to-the-streets-if-decision-is-not-reversed-within-4-days-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: कुनिहार में फूटा गुस्सा: एचपी बोर्ड हटाने पर बवाल, 4 दिन में फैसला नहीं बदला तो सड़कों पर उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: कुनिहार में फूटा गुस्सा: एचपी बोर्ड हटाने पर बवाल, 4 दिन में फैसला नहीं बदला तो सड़कों पर उतरेंगे
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:15 PM IST
कुनिहार में करीब 100 साल पुराने स्कूल को हिमाचल प्रदेश (एचपी) बोर्ड से हटाकर सीबीएसई में बदलने के फैसले ने क्षेत्र में बवाल खड़ा कर दिया है। अभिभावकों और ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है और उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दे डाली है फैसला वापस लो नहीं तो सड़कें जाम होंगी। स्थानीय निवासी नीरजा शर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि यह फैसला बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। छोटे-छोटे बच्चों को अब दूर-दराज के स्कूलों में भेजना पड़ रहा है। सरकार को जमीनी हकीकत का अंदाजा ही नहीं है। अगर चार दिन में समाधान नहीं हुआ, तो हम चुप नहीं बैठेंगे उन्होंने चेताया। वहीं, तृप्ता ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि यह स्कूल केवल इमारत नहीं, बल्कि पीढ़ियों की पहचान है। हमारे बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, सबकी पढ़ाई यहीं हुई है। सरकार अगर इसे छेड़ेगी, तो विरोध भी उतना ही जोरदार होगा,” उन्होंने दो टूक कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यह फैसला बिना जनता से राय लिए थोप दिया गया है। उनका कहना है कि विकास के नाम पर बच्चों को परेशान करना किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। अब लोगों ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ विरोध नहीं बल्कि आंदोलन की शुरुआत है। चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही एचपी बोर्ड बहाल नहीं किया गया तो कुनिहार में बड़ा जनांदोलन भड़क सकता है। जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।