{"_id":"69d3bfdac054b895f20188cc","slug":"jeep-carrying-pilgrims-from-punjab-overturns-9-injured-solan-news-c-176-1-ssml1044-166657-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजाब के श्रद्धालुओं की जीप पलटी, 9 को लगीं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजाब के श्रद्धालुओं की जीप पलटी, 9 को लगीं चोटें
विज्ञापन
पट्टा - जोहड़ जी मार्ग पर कैंची मोड के समीप पलटी पिकअप-स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
पट्टा-जोहड़जी सड़क पर हादसा
घायलों का पट्टा सीएचसी में किया प्राथमिक उपचार, सभी को दे दी छुट्टी
जोहड़जी गुरुद्वारे में मत्था टेक लौट रहे थे नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। जोहड़जी-पट्टा मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप पिकअप जीप संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। इसमें पंजाब के नवांशहर के 15 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 9 को चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पट्टा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।
जोहड़जी गुरुद्वारे में इन दिनों मेला चल रहा है। इसके चलते श्रद्धालु माथा टेकने के बाद पिकअप में पट्टा की ओर जा रहे थे। इसके बाद उन्हें हरिपुर बाबा के दरबार में भी माथा टेकना था। कैंची मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। इससे जिप पहले पहाड़ी से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। हादसे में मनप्रीत कौर (15), गवनदीप सिंह (7), मनप्रीत सिंह (30), बिमला देवी (40), अमनप्रीत सिंह (17), हरमन (19), जिया (12), वरुणदीप (12) और ज्योति घायल हुए।
घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग और जोहड़जी जा रहे अन्य श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अपने वाहनों से सीएचसी पट्टा पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. अभिनव कुटियाला ने सभी का उपचार किया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के बाद पंजाब भेज दिया है।
Trending Videos