फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting by minister

Solan News: सोलन में कटेंगे अवैध पानी के कनेक्शन, एक ही एजेंसी करेगी पेयजल वितरण

Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़कों से सुधरेगी किसानों की आर्थिकी
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन विस क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला की अन्य सड़कें किसानों और बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। मंत्री ने अधिकारियों को सड़क किनारे से मलबा और पत्थर तुरंत हटाने के निर्देश दिए। इससे बरसात में जलभराव से सड़क अवरुद्ध नहीं होगी। शांडिल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सोलन के साथ-साथ शिमला और किन्नौर जिलों के लिए भी महत्वपूर्ण है। फोरलेन कार्य से यात्रियों को सुविधा मिल रही है, लेकिन सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न हुई हैं। इन चुनौतियों का समाधान आवश्यक है।
बैठक में वाकनाघाट के पास पांच गांवों वाकना, चिल्ला, तनिहार, भालन और रछाना के लिए संपर्क मार्ग बनाने पर चर्चा हुई। सोलन शहर में सब्जी मंडी के पास कचरा निस्तारण स्थल के चयन पर भी बात हुई। मंत्री ने आयुष अस्पताल के पास भारी बारिश से बनी झील की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुबाथू सड़क को पक्का करने और नए अस्पताल कथेड़ में सड़क चौड़ी करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम कार्यालय के पास सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में पानी के अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे। भविष्य में पेयजल आपूर्ति केवल एक ही एजेंसी से सुनिश्चित की जाएगी। जलशक्ति विभाग को शहर के छूटे हुए घरों को मल निकासी व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व अधिकारियों को तहसील कार्यालय में ऑनलाइन राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जिला सोलन में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए पशुपालन और नगर निगम के अधिकारियों को नसबंदी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संजय शांडिल, शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed