फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices solved

Solan News: पूरला में पेयजल समस्या का समाधान, नई हैवी पावर मोटर लगाई

Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)।। ओल्ड राष्ट्रीय राजमार्ग कालका-शिमला स्थित पूरला गांव में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत को जलशक्ति विभाग ने हल कर दिया है। विभाग ने उठाऊ पेयजल योजना की पुरानी और खराब मोटर को हटाकर नई हैवी पावर मोटर स्थापित कर दी है। लिफ्टिंग मोटर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए हैवी पावर मोटर लगाई गई। इसके अलावा जंग लगी और क्षतिग्रस्त पुरानी पाइपों को बदलकर नई पाइपें डाली गईं।
विज्ञापन

योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए नया स्टार्टर बॉक्स भी लगाया गया। पेयजल योजना का संचालन कर रहे पवन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसकी शिकायत जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल भारद्वाज से की गई। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम को मौके पर भेजा और जांच के बाद मोटर व पाइपों को बदलने के निर्देश दिए। लिफ्टिंग मोटर में तकनीकी खराबी और पाइपों में क्षति पाई गई थी। सभी आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं और अब गांव में पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारु हो जाएगी। ग्रामीणों वीर सिंह, प्रीतम चंद, जोगेंद्र, सोनू, सतीश, पवन कुमार ने जलशक्ति विभाग तथा कनिष्ठ अभियंता राहुल भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed