फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Motorists troubled by the poor condition of the Pinjore-Nalagarh four-lane highway.

Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की खस्ताहालत से वाहन चालक परेशान

Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Motorists troubled by the poor condition of the Pinjore-Nalagarh four-lane highway.
पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

कुछ मिनटों के सफर में लग रहा है रोजाना दो से तीन घंटे का समय
पानी की निकासी न होने से फोरलेन पर हो रहा बारिश में जल भराव
फोरलेन की खस्ता हालत से ट्रक चालक भी अब कतराने लगे हैं आने से
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की नालियां न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पिछले डेढ़ साल से मार्ग का काम बंद है। यह कार्य गुजरात की पटेल कंपनी को दिया गया था लेकिन कंपनी से यह कार्य एक साल अतिरिक्त समय होने से बाद भी 42 फीसदी कार्य हुआ जिससे एनएचएआई ने काम बंद करा दिया। पिछले डेढ़ साल से फोरलेन का काम बंद है। कई बार टेंडर लगने के बाद अब एक माह पूर्व गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड को यह टेंडर 378.48 करोड़ में दिया गया है जो कि सरकारी दाम से 36 फीसदी कम में लिया गया है। लेकिन अभी तक कंपनी ने काम शुरू नहीं किया है। जिससे मार्ग की हालत जगह खराब है। प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते ट्रकों को यहां पर कच्चा माल छोड़ना व तैयार माल ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। नालियों का काम अधर में लटका होने से हल्की सी बारिश के बाद फोरलेन में पानी जमा हो जाता है। जिससे गाड़ियों को पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है।

इनसेट
भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कौशल ने कहा कि पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन का कार्य पिछले डेढ़ साल से बंद है। मार्ग की हालत खस्ता होने से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। बद्दी से नालागढ़ पहले चंद मिनटों में पहुंच जाते थे लेकिन अब मार्ग खराब होने से एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। केंद्र सरकार ने अब गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसका ठेका दिया है। कंपनी बरसात के बाद इस कार्य शुरू कर देगी। 20 माह में इसे तैयार कर देगी जिससे बीबीएन के वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उन्होंने बंद काम को शुरू करने के लिए केंद्र का आभार जताया है।
विज्ञापन


इनसेट
गो सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लेकिन फोरलेन अधर में लटकने से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। यहां पर कच्चा माल व तैयार माल लेने में ट्रक संचालक कतराने लगे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बद्दी के व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि फोरलेन में के नालियां काम बीच में लटकने से कंप्लीट नहीं हुआ है जिससे बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जैसे ही इस मार्ग को ठीक करते हैं। पानी खड़ा होने से मार्ग दोबारा खराब हो जाता है। लेकिन अब टेंडर हो जाने के बाद फोरलेन तैयार होने की उम्मीद जगी है।

इनसेट
हरे कृष्णा गोशाला कमेटी के प्रधान पंकज ठाकुर ने कहा कि इस फोरलेन में 20 हजार से अधिक वाहन हर रोज गुजरते हैं लेकिन मार्ग की हालत खराब होने से यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह मार्ग आज से पंद्रह साल पहले बनना चाहिए था। केंद्र सरकार ने इसे बनाने का कार्य चार साल पहले किया था लेकिन कंपनी बीच में ही काम छोड़ कर चली गई। अब नए सिरे से टेंडर होने पर जनता ने राहत की सांस ली है।


इनसेट
उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान ने बताया कि एनएचएआई ने गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 378.48 करोड़ में फोरलेन के निर्माण का टेंडर दिया है। बरसात के बाद कंपनी काम शुरू कर देगी। लेकिन इस बीच में एनएचएआई ने दो कंपनियों को फोरलेन की रिपेयर का कार्य सौंपा है जो उसे लगातार रिपेयर कर रही हैं।

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

पिंजौर- नालागढ़ फोरलेन पर बद्दी के समीप फोरलेन के बीच में खड़ा बरसाती पानी- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed