फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rajyogini Didi offered suggestions for overcoming addiction.

Solan News: राजयोगिनी दीदी ने नशे से मुक्त होने के दिए सुझाव

Sun, 09 Aug 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajyogini Didi offered suggestions for overcoming addiction.
नालागढ़ के किरपालपुर में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते
ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि में नशा मुक्त पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारी दिव्य अनुभूति धाम, कृपालपुर, नालागढ़ में रविवार को नशा मुक्त समाज विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नशा मुक्त समाज और राजयोग से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति और युवाओं को उससे दूर रखने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर संस्था की मुख्य संचालिका राजयोगिनी राधा दीदी ने कहा कि नशा केवल शराब या ड्रग्स तक सीमित नहीं है। द्वेष, लोभ, अहंकार और मोबाइल की लत भी एक प्रकार का नशा है जो हमारे परिवार और समाज को खोखला कर रहा है। दीदी ने बताया कि राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपने आप से और परमात्मा से जुड़कर इन बुराइयों से मुक्त हो सकता है। इसी से एक स्वस्थ, शांत और स्वर्ग समान समाज की स्थापना संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से कहा कि आज नशा हमारे घरों में मोबाइल और नकारात्मक सोच के रूप में भी प्रवेश कर चुका है। प्रशासन भी ऐसे सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग देगा ताकि हमारा समाज नशा मुक्त और संस्कारी बने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में राधा दीदी ने एसडीएम नरेंद्र कुमार का पहुंचने और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले इस आयोजन की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के सहभागी अनीता दीदी व सुमन दीदी ने भी अपनी और समाज को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया। और राज योग के प्रति लोगों को जागरूक होने की अपील की। इस मौके पर बीके रामदयाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed