{"_id":"6a7866bfc423b004eb039c00","slug":"video-governor-kavinder-gupta-article-370-jammu-kashmir-statement-solan-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए रही अभिशाप, दोबारा ऐसी धारा न लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए रही अभिशाप, दोबारा ऐसी धारा न लगे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:08 PM IST
Link Copied
प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए अभिशाप रही है। इसके कारण अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान परस्ती जैसी समस्याओं को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी धाराएं नहीं लगनी चाहिए, जिनके कारण अशांति का माहौल पैदा हो।
राज्यपाल सोलन में री फॉरेस्टर्स संस्था की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
कविंद्र गुप्ता ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने समय में आतंकवाद और पलायन की स्थिति को काफी करीब से देखा है।
उन्होंने कहा कि जिन धाराओं के कारण जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अशांति का माहौल बना रहा, उन्हें दोबारा लागू नहीं किया जाना चाहिए। यह देशहित में नहीं होगा।
राज्यपाल ने कहा कि धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था बनी है। उनके अनुसार अब वहां लोग बेखौफ घूम रहे हैं और राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास के लिए स्थिर माहौल जरूरी है और ऐसी व्यवस्था दोबारा नहीं बननी चाहिए, जिससे क्षेत्र में अशांति को बढ़ावा मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।