{"_id":"6a788005ee4a0c68550f2271","slug":"photography-competition-in-solan-on-august-19-winners-to-receive-cash-prizes-solan-news-c-176-1-ssml1040-176083-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में फोटोग्राफी प्रतियोगिता 19 अगस्त को, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में फोटोग्राफी प्रतियोगिता 19 अगस्त को, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्टूडियो करवा रहा फोटोग्राफी के शौकिन लोगों के लिए प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर हिमाचल स्टूडियो 19 अगस्त को सोलन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान ‘कलर्स ऑफ लाइफ’ विषय पर आधारित नौवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शुरुआती, शौकिया फोटोग्राफर और विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
आयोजकों का उद्देश्य नई पीढ़ी को फोटोग्राफी में रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना है। यह मंच युवाओं को फोटोग्राफी को एक कॅरिअर के रूप में समझने में मदद करेगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5,000 रुपये नकद और ट्रॉफी मिलेगी। द्वितीय स्थान पर 3,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान पर 2,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, चार प्रतिभागियों को 500-500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सोलन और आसपास के क्षेत्र के प्रसिद्ध फोटोग्राफर, पेशेवर वीडियोग्राफर, फोटो एवं वीडियो संपादक, ड्रोन संचालक और फोटोग्राफी से जुड़े अन्य पेशेवर शामिल होंगे। विद्यार्थी, शौकिया फोटोग्राफर, अभिभावक और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं को अनुभवी पेशेवरों से संवाद और संपर्क स्थापित करने का अवसर देगा। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी और दृश्य माध्यम से जुड़ी विभिन्न कंपनियों द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल पर फोटोग्राफी उपकरण और आधुनिक तकनीक प्रदर्शित की जाएगी।