फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Janmashtami festival will be celebrated with great enthusiasm at the Hare Krishna Goshala.

Solan News: हरे कृष्णा गोशाला में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Janmashtami festival will be celebrated with great enthusiasm at the Hare Krishna Goshala.
बद्दी के मलकू माजरा में श्री हरे कृष्णा गौशाला कमेटी के बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी – संवाद
पहली बार भंडारे में मदरा व पांच प्रकार की सब्जियां परोसी जाएंगी
विज्ञापन

कमटी की बैठक में आयोजन के लिए सदस्यों की दी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हरे कृष्णा गोशाला में इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 31 अगस्त से मनाया जाएगा। इस दौरान 4 सितंबर को भव्य झांकी और प्रसाद वितरण होगा, जबकि 5 सितंबर को विशाल भंडारा होगा। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इन आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
भंडारे में दाल और कढ़ी के अलावा पांच प्रकार की सब्जियां परोसी जाएंगी। इस बार हलवे के स्थान पर मीठा मदरा बांटा जाएगा। भंडारे का आयोजन 5 सितंबर को दोपहर दो बजे से शुरू होकर देर शाम दस बजे तक चलेगा। जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत 31 अगस्त से होगी और 3 सितंबर को भोग डाला जाएगा। 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर भव्य झांकी दिखाई जाएगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी लज्जा राम और गुरनाम सिंह को सौंपी गई है। मंदिर में तैयार भोग भी सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। अशोक शर्मा ने बीबीएन के सभी गौ सेवकों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी कार्यक्रम के स्वागत के लिए कमेटी के प्रधान पंकज शर्मा, गुरदीप चौधरी और बलदेव सिंह को शामिल किया गया है। राजेश चौधरी, संजय और अजय को लेनदेन समिति में रखा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अशोक शर्मा, लज्जा राम, कृष्ण कौशल, राम गोपाल शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, चमन लाल, संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, पंकज ठाकुर, पवन कुमार, जोगी राम और राजेश गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed