{"_id":"6a53928ad2af7794c20aee3c","slug":"retaining-wall-built-six-months-ago-on-the-verge-of-collapse-three-storey-house-at-risk-solan-news-c-176-1-ssml1040-173782-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छह माह पहले बना डंगा गिरने की कगार पर, तीन मंजिला मकान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छह माह पहले बना डंगा गिरने की कगार पर, तीन मंजिला मकान को खतरा
Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
चायल-डूबलू सड़क पर ग्राम पंचायत जानेड़घाट के फनेवटी गांव में गिरा डंगा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल-डूबलू मार्ग बाधित होने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता
कई गांवों का संपर्क टूटने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने का डर
अब लोक निर्माण विभाग सोमवार को करेगा मौके पर निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट के तहत चायल से करीब सात किलोमीटर दूर चायल-डूबलू मार्ग पर एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम पंचायत जानेड़घाट के गांव फनेवटी के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग छह माह पहले बनाया गया डंगा अब गिरने की कगार पर पहुंच गया है। डंगे में आई गहरी दरारों के कारण इसके साथ स्थित एक तीन मंजिला मकान पर भी ढहने का खतरा मंडराने लगा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी चिंता और डर का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते डंगे की मरम्मत और सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए गए, तो चायल-डूबलू मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। सड़क बंद होने से डूबलू, बड़, बांदली, पड़थाना, हिऊन सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य मुख्य क्षेत्रों से कट जाएगा। इन दिनों क्षेत्र के किसान टमाटर, शिमला मिर्च तथा अन्य नगदी फसलों को मंडियों में पहुंचा रहे हैं। यदि सड़क प्रभावित होती है, तो किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ग्राम पंचायत जानेड़घाट की प्रधान सुचिता आनंद ने भी सरकार से इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
उधर, लोनिवि के विभाग के सुपरवाइजर इंद्र दत्त ने बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले लिया है। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों को फोन पर पूरी जानकारी देने के साथ डंगे की तस्वीरें भी भेज दी हैं। सोमवार को विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत निरीक्षण करेगी और आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं सहायक अभियंता अनितेंद्र कंवर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और प्राथमिकता के आधार पर इस डंगे की मरम्मत का कार्य किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।