फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be power cuts at many places in Solan tomorrow.

Solan News: सोलन में कल कई जगह लगेगा कट

Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत मंडल सोलन ने 29 जुलाई, बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कटौती 33/11 केवी सब-स्टेशन कथेर में 11 केवी कंट्रोल पैनल बदलने के कार्य के कारण की जाएगी।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 11 केवी एमईएस और सोलन नंबर-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 11 केवी सोलन नंबर-2, सोलन नंबर-3 और कंडाघाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटे बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में निर्धारित समय और कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में दिनभर प्रभावित रहेगी बिजली
11 केवी एमईएस फीडर से अपर बाजार, मॉल रोड, पुराना बस स्टैंड, आईटीआई गेट, टेलीफोन एक्सचेंज, पांडे हाउस, जवाहर पार्क, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी सोलन नंबर-1 फीडर से आईटीआई, पराशर कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, पुराना डीसी कार्यालय, मॉल रोड का कुछ हिस्सा, अमर होटल, सिटी प्लाजा, सिंगला नर्सिंग होम और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में डेढ़ घंटे रहेगी कटौती
11 केवी सोलन नंबर-2 फीडर से न्यू कथेर, हाउसिंग बोर्ड, डिग्री कॉलेज, तहसील कार्यालय, डीआईईटी, खलीफा लॉज, पज्जो, टैंक रोड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी सोलन नंबर-3 फीडर से सेंटर प्राइम मॉल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, क्षेत्रीय अस्पताल, शूलिनी माता मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 11 केवी कंडाघाट फीडर से ब्रुअरी, सलोघरा, शिवालय मंदिर, मेला ग्राउंड, बसाल रोड स्थित एसबीआई बैंक और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी अवधि के दौरान बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed