फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth at the de-addiction center took a pledge to give up drugs.

Solan News: नशा निवारण केंद्र युवाओं ने नशा छोड़ने की ली शपथ

Mon, 27 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth at the de-addiction center took a pledge to give up drugs.
नालागढ़ के राजपुरा स्थित नशा निवारण केंद्र में यु‌वाओं को जागरूक करते हुए संस्था के प्रभारी- स्र
बद्दी (सोलन)। राजपुरा स्थित नशा निवारण केंद्र में आईआरजी के प्रमुख पवन वर्मा ने भर्ती युवाओं और मरीजों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

पवन ने कहा कि नशे से मुक्ति की शुरुआत व्यक्ति की अपनी इच्छाशक्ति से होती है। उन्होंने कहा कि असली ताला इंसान के मन पर लगा होता है और यह तभी खुलता है, जब व्यक्ति स्वयं नशा छोड़ने का दृढ़ संकल्प लेता है। जिस दिन यह संकल्प लिया जाता है, उसी दिन वास्तविक आजादी की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों से सकारात्मक सोच अपनाने, परिवार का विश्वास दोबारा जीतने और आत्मविश्वास के साथ नशामुक्त जीवन की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर हर व्यक्ति नशे की लत से बाहर निकल सकता है और समाज का जिम्मेदार तथा सफल नागरिक बन सकता है। सत्र के समापन पर प्रतिभागियों ने नशा छोड़ने की शपथ ली और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed