{"_id":"6a675d1d268016e7c80217c1","slug":"two-cars-collided-head-on-at-masoolkhana-one-fell-into-a-ditch-but-everyone-is-safe-solan-news-c-176-1-ssml1040-175021-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मसूलखाना में दो कारें आमने-सामने भिड़ीं, एक खाई में गिरी, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मसूलखाना में दो कारें आमने-सामने भिड़ीं, एक खाई में गिरी, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
कसौली के मसूलखाना के समीप सोमवार को दो वाहनों में हुई टक्कर के बाद सड़क से बाहर गिरी गाड़ी। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और हरियाणा के पर्यटक आए थे घूमने, पुलिस जुटी जांच में
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। मसूलखाना के पास सोमवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान हरियाणा नंबर की कार सड़क से नीचे उतरकर खाई की ओर चली गई, लेकिन झाड़ियों में अटक जाने से वह गहरी खाई में नहीं गिरी। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि मसूलखाना क्षेत्र में सड़क संकरी होने के साथ वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने, सड़क का चौड़ीकरण कराने तथा गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।