{"_id":"66bc95ae47b49f622f0ef7d5","slug":"vehicle-owners-will-be-able-to-apply-for-permit-till-august-16-solan-news-c-176-1-ssml1040-126728-2024-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: वाहन मालिक 16 अगस्त तक कर सकेंगे परमिट के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वाहन मालिक 16 अगस्त तक कर सकेंगे परमिट के लिए आवेदन
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:59 PM IST
Link Copied
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण नालागढ़ में बैठक 17 सितंबर को होगी ट्रांसफर से संबंधित मामलों में दोनों पार्टियों का उपस्थित होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी नालागढ़(सोलन)। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण नालागढ़ की बैठक 17 सितंबर को सुबह 11:30 बजे को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में निर्धारित की गई है। इसमें सभी वाहन मालिकों व संबंधित आवेदकों को जिनके आवेदन पर प्राधिकरण की ओर से निर्णय लिया जाना है वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित आरटीओ कार्यालय में 16 अगस्त सायं 5:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। उसके बाद प्राप्त आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। आरटीओ मदन शर्मा ने बताया कि बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रांसफर से संबंधित मामलों में दोनों पार्टियों का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामले में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिटों के संबंध में प्राप्त आवेदनों के बारे में ड्रॉ ऑफ लॉट्स के दौरान आवेदक या उसकी ओर से अधिकृत व्यक्ति यदि उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन ड्रॉ ऑफ लॉट्स में शामिल किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में ट्रक यूनियन नालागढ़ को भी पत्र लिख कर अवगत करा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।