Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
VIDEO : PWD Minister Vikramaditya Singh said government will try to settle the Rajban disaster affected people in safe places
{"_id":"66bc9a05e04478078d0f6094","slug":"video-pwd-minister-vikramaditya-singh-said-government-will-try-to-settle-the-rajban-disaster-affected-people-in-safe-places","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- राजबन आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- राजबन आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी सरकार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पधर उपमंडल के राजबन गांव के आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी। बुधवार को प्रदेश सरकार की तरफ से विक्रमादित्य सिंह ने गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात की और अपनों को खो चुके परिवारों को ढांढस बंधाया। वह मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजबन गांव तक जाने वाली सड़क का चौड़ा करके बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि गांव का अधिकतर इलाका डेंजर जोन घोषित हो चुका है, ऐसे में यहां के प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना दुखद है और उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। कहा कि प्रदेश सरकार ने राहत राशि के नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में यहां के प्रभावितों को भी नए पैकेज के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि अभी तक आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार की तरफ से 4-4 लाख की सहायता राशि दी जा चुकी है जबकि और राशि देने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस दुख की घड़ी में विपक्ष के लोग भी यहां आएं हैं जोकि अच्छी बात है क्योंकि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने वाली संस्थाओं का भी आभार जताया। बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में बीते 31 जुलाई की रात को बादल फटने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 अभी भी लापता है। दो लोग घायल हैं। इस आपदा में गांव के तीन घर चपेट में आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।