{"_id":"66bc32b5f2a3cfee6a054d0d","slug":"tiranga-yatra-by-khandwa-police-on-independence-day-celebration-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1995723-2024-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे जिले के आला अधिकारी, देशभक्ति की धुनों पर कदमताल करते हुए दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे जिले के आला अधिकारी, देशभक्ति की धुनों पर कदमताल करते हुए दिखे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 11:21 AM IST
देश भर में आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनये जाने को लेकर उत्साह माहौल है। इसी दौरान आजादी के इस राष्ट्रीय महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया भी जा रहा है। बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। वहीं इस अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
हर घर तिरंगा अभियान के चलते खंडवा नगर में पुलिस कंट्रोल रूम से जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित जिले के आला अधिकारियों संग हाथों में तिरंगा लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पुलिस बैंड दल, सेंटपायस स्कूल का प्लाटून, महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल का बैंड दल, एसएएफ, होमगर्ड, एनसीसी, स्काउट, रेडक्रास एवं शौर्यदल की टोली राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए थे। यह तिरंगा यात्रा कहारवाडी, बजरंग चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर, केवलराम चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम में समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति की मधुर धुन पर सभी प्लाटून राष्ट्रध्वज लेकर कदम से कदम मिला कर साथ चलते दिखे तो वहीं रास्ते मे शहर वासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।