मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस नेऑनलाइन सट्टे की लत के चलते की गई चोरी के एक अनोखे मामले में अपने ही चाचा के घर में घुसकर नगदी और ज्वेलरी चुराने वाले भतीजे को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, आरोपी के चाचा मनोज सुरलकर ने बीते 4 जुलाई को थाना शाहपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात कोई बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुसा और टैरेस के दरवाजे के नकुचे और चौखट तोड़कर घर में रखे करीब दो लाख रु के सोने के जेवर सहित दो लाख रु की नगदी भी चुरा कर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी।
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि फरियादी मनोज के भतीजे पवन का अपने चाचा के यहां अक्सर आना जाना है और पवन जुआ खेलने का आदी है। इस पर पुलिस ने पवन की टावर लोकेशन और सीडीआर खंगाली, जिस पर शक के आधार पर मनोज के 26 साला भतीजे पवन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जहां आरोपी पवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इधर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी पवन चुराई गयी रकम नगदी दो लाख रूपए को ऑनलाइन सट्टे में हार गया और उसके कब्जे से महज 5 हजार रूपए ही बरामद हुए हैं। हालांकि उसके पास से पुलिस ने चोरी गए करीब 2 लाख 5 हजार रु के सोने चांदी के सभी जेवरों को बरामद कर लिया है, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।
ऑनलाइन सट्टे की लत के चलते, चाचा के घर चोरी करने वाला भतीजा हुवा गिरफ्तार- फोटो : credit