{"_id":"66bca0b1591578ed220d121f","slug":"video-martyrs-and-brave-fighters-were-remembered-in-panjpula-of-dalhousie","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डलहौजी के पंजपुला में शहीदों व वीर सेनानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डलहौजी के पंजपुला में शहीदों व वीर सेनानियों को किया याद
पर्यटन नगरी डलहौजी के पंजपुला में स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह की समाधि स्थल पर स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं लेखक मंच डलहौजी के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डलहौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ.कैप्टन जीएस ढिल्लो ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का संस्था के अध्यक्ष एयर कमोडोर अशोक महाजन व डॉ. जीएस ढिल्लो ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि सहित मौजूद वरिष्ठ नागरिकों व गणमान्य लोगों ने सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर समस्त शहीदों व वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बारिश के बावजूद मौजूद गणमान्य लोगों व विद्यार्थियों का देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अभिषेक यादव ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि संस्था के माध्यम से देशभक्त सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिला। डीपीएस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्तिमय कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।