हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज टोंक जिले के लांबा हरि सिंह में तिरंगा रैली निकाली गई। दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबा हरि सिंह के तत्वावधान में राजकीय व निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सरपंच गीता देवी वैष्णव, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव सोनी, उपाध्यक्ष विवेक साहू, थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह, पंचायत समिति सदस्य रूपचंद आकोदिया, पंचायत प्रसार अधिकारी सत्यनारायण लड्ढा, प्रधानाचार्य किशन लाल रेणुका डांगी ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। रैली में नौ विद्यालयों के करीब 1,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 500 फीट लंबा तिरंगा हाथों में लिए भारत माता की जयकारे लगाते तिरंगा यात्रा रैली चल रही थी। कस्बे के विभिन्न मार्ग से गुजरती हुई नगर परिक्रमा कर वापस विद्यालय परिसर पहुंच विसर्जित हुई।