{"_id":"66bc99bbd1756065480a15b6","slug":"video-after-decades-the-electricity-board-got-its-own-building-in-nahan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन में दशकों बाद विद्युत बोर्ड को मिला अपना भवन, विधायक अजय सोलंकी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन में दशकों बाद विद्युत बोर्ड को मिला अपना भवन, विधायक अजय सोलंकी ने किया लोकार्पण
नाहन में उपभोक्ताओं को शहर के अलग-अलग हिस्सों में किराये के भवनों में चल रहे विद्युत बोर्ड के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विद्युत बोर्ड को जिला मुख्यालय नाहन में दशकों द्वारा अपना भवन मिला है। अब एक ही छत के नीचे उपभोक्ताओं को सर्कल, डिविजन व सब डिविजन कार्यालय मिलेंगे। बुधवार को विधायक नाहन अजय सोलंकी ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नव विद्युत परिसर का लोकार्पण किया है। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि अभी तक नाहन में विद्युत बोर्ड का अपना भवन नहीं था। इसके चलते उपभोक्ताओं को अलग अलग स्थानों पर चल रहे कार्यालयों में जाना पड़ता था। उन्होंने कहा भवन का कार्य काफी समय से लंबित था। लेकिन अब बहुमंजिला भवन के बन जाने से न केवल जिला भर के विद्युत उपभोक्ताओं, बल्कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता राहुल राणा, सहायक अभियंता महेश चौधरी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।