सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 tube wells will supply water to the Bulk Drug Park.

Una News: 15 ट्यूबवेल से होगी बल्क ड्रग पार्क के लिए पानी सप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 11 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
15 tube wells will supply water to the Bulk Drug Park.
विज्ञापन
ऊना। बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए जलशक्ति विभाग का कार्य इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। बल्क ड्रग पार्क में पेयजल की कनेक्टिविटी को पूरी तरह से सुनिश्चित करने की दिशा में विभाग प्रयासरत है। 15 ट्यूबवेल के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क के लिए पानी सप्लाई होगा। 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है और परियोजना के लिए 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। 25 लाख लीटर जल संग्रहण टैंक में 30 किलोमीटर की रेंज से पानी लिफ्ट करके स्टोर किया जाएगा। बता दें कि इस बल्क ड्रग पार्क में करीब 10 हजार करोड़ का निवेश होना प्रस्तावित है। लगभग 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पार्क के निर्माण पर केंद्र 996.45 करोड़ और राज्य सरकार 1,074.55 करोड़ खर्च करेगी। कुल 1402.44 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण होना है। गौर हो कि जुलाई 2020 में केंद्रीय फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने बल्क ड्रग पार्क की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद उद्योग विभाग ने डीपीआर तैयार की। अक्तूबर 2022 में योजना संचालन समिति (एसएससी) की ओर से अंतिम अनुमोदन किया गया। केंद्रीय कमेटी के परामर्श के अनुसार ही एनआईटी हमीरपुर की ओर से जल निकासी पैटर्न, विकास योजना, पारिस्थितिकी पर न्यूनतम प्रभाव, जोखिम मूल्यांकन और भूस्खलन आदि से संबंधित तकनीकी रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद अब बल्क ड्रग पार्क का काम ने रफ्तार पकड़ी है। यह पार्क फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार पार्क को समय पर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुट गई है। ऊना में बल्क ड्रग पार्क भारत में दवा निर्माण के एक अग्रणी केंद्र के रूप में उभरेगा। इसमें युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
Trending Videos

जल शक्ति विभाग मंडल हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा का कहना है कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 15 ट्यूबवेल के माध्यम से पानी सप्लाई होगा। परियोजना के लिए 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई की व्यवस्था की गई है। विभाग का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग सर्किल ऊना के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान का कहना है कि मार्च के अंत तक परियोजना का कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारी और फील्ड स्टाफ रात-दिन मुस्तैदी के साथ काम में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed