{"_id":"69b1334d967a60c7830146c6","slug":"video-una-martyr-naib-subedar-kulwant-singh-given-final-farewell-with-full-military-honours-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:48 PM IST
Link Copied
हरोली विधानसभा के घालूवाल गांव के वीर सपूत, शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को आज(बुधवार) को उनके पैतृक गांव घालूवाल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 40 वर्षीय शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत थे। 7 मार्च को अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरि जिले में हुए सड़क हादसे में नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। मंगलवार को हवाई मार्ग के माध्यम से शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ लाया गया। शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह की अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान कुलवंत सिंह का योगदान सदैव अमर रहेगा। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ एवं सेना के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। घालूवाल गांव की गलियों से होकर निकली अंतिम यात्रा में ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। बता दें, 1985 में जन्में शहीद कुलवंत सिंह वर्ष 2003 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे, जोकि वर्तमान में 56 आर्टिलरी ब्रिगेड की 908 फील्ड रेजिमेंट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। शहीद कुलवंत सिंह अपने पीछे परिवार में माता महिंदर कौर, पत्नी पूजा देवी, दो बेटे रोहन चौधरी (13) और सूर्यांश (10) को छोड़ गए हैं। इसके अतिरिक्त परिवार में भाई सतवंत सिंह, भाभी मंजू देवी और भतीजा रूद्र प्रताप सिंह भी हैं। राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को सदैव गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी सचिन हिरेमथ, योल कैंट सिग्नल यूनिट से कैप्टन योगेश, 908 आर्टिलरी से सूबेदार मेजर गुरनाम सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।