{"_id":"69b0731967cb1751bf0617c7","slug":"motorcycle-auction-on-16th-at-rto-office-una-una-news-c-93-1-una1002-184260-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आरटीओ कार्यालय ऊना में मोटरसाइकिल की नीलामी 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आरटीओ कार्यालय ऊना में मोटरसाइकिल की नीलामी 16 को
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ऊना में 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे मोटरसाइकिल की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले बोलीदाता वाहन का निरीक्षण नीलामी वाले दिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच कर सकते हैं। नीलामी समिति की ओर से वाहन का आरक्षित मूल्य केवल 18,500 रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी में भाग लेने के लिए एक हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे। नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने पर असफल बोलीदाता को वापस कर दिए जाएंगे। साथ ही, सफल बोलीदाता की सिक्योरिटी को भुगतान राशि में समायोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यालय द्वारा बिना कोई कारण बताए बोली को स्वीकार और अस्वीकार करने का अधिकार है। अधिक जानकारी के लिए आरटीओ कार्यालय ऊना या दूरभाष नंबर 01975-203020 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos