{"_id":"69b1abc4a6cf6b69340da5f2","slug":"154-vehicles-have-been-inspected-so-far-for-the-safety-of-school-children-20-challaned-una-news-c-93-1-una1002-184441-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब तक 154 वाहनों की जांच, 20 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब तक 154 वाहनों की जांच, 20 के चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
ऊना में निजी स्कूल की बस को जांचते यातायात पुलिस कर्मी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
ऊना। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत अब तक 154 स्कूल वाहनों की जांच की जा चुकी है जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 वाहनों के चालान भी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रायंसरी में मासूम बच्ची को स्कूल बस ने कुचल दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसक बाद उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों और अन्य वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा था।
इसी क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos