सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A canter full of devotees overturned in Pirnigah, nine injured; four referred to PGI

Una News: पीरनिगाह में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, नौ घायल<bha>;</bha> चार पीजीआई रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Mar 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
A canter full of devotees overturned in Pirnigah, nine injured; four referred to PGI
विज्ञापन
ऊना। पीरनिगाह क्षेत्र में बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा चालक की कथित तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं कैंटर चालक घटना स्थल से भाग गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
Trending Videos

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संजय निवासी गांधीनगर पेहोवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) ने शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी जूली, दो बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ चार मार्च को कैंटर में सवार होकर पेहोवा से बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में माथा टेकने आए थे। उक्त कैंटर को साहिब सिंह निवासी झांसा रोड, सिटी थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र चला रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे सभी श्रद्धालु पीरनिगाह से माथा टेककर वापस लौट रहे थे और अधिकतर लोग कैंटर की बॉडी में बैठे हुए थे। इसी दौरान पीरनिगाह की उतराई पर एक मोड़ पर चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन मोड़ दिया, जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया। हादसे में पीछे बैठे श्रद्धालु खाई में गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह हादसा कैंटर चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ। हादसे के बाद घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। अन्य घायलों का उपचार ऊना में ही चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि कैंटर चालक साहिब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed