{"_id":"69aac792ce9203e79a07f653","slug":"video-a-hill-cracked-on-the-maidi-naihariyan-road-a-major-accident-was-averted-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मैड़ी-नैहरियां मार्ग पर दरकी पहाड़ी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मैड़ी-नैहरियां मार्ग पर दरकी पहाड़ी, बड़ा हादसा टला
मैड़ी-नैहरियां मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नैहरियां के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। पहाड़ी काफी ऊंचाई से गिरी थी और पत्थरों का आकार बहुत बड़ा था। जिस समय मलबा सड़क पर गिरा, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इन दिनों मैड़ी में मेले का आयोजन चल रहा था और गुरुवार को प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालु भारी संख्या में अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य से कहीं ज्यादा बनी हुई है। यदि यह मलबा किसी वाहन के ऊपर गिरता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। सुबह के लगभग 10:00 बजे के बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। विभाग ने जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क से भारी पत्थरों और मलबे को हटाया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।