सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused man and woman arrested, sent on three-day police remand

Una News: आरोपी व्यक्ति और महिला गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Mar 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Accused man and woman arrested, sent on three-day police remand
विज्ञापन
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेले के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ हुई अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल आरोपी व्यक्ति और पीड़िता की मां को अंब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को अंब अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला तब सामने आया था, जब पीड़िता अपने परिवार के साथ मेले में माथा टेकने आई थी और गुरुद्वारा के पास एक टेंट में ठहरी हुई थी। आरोप है कि पीड़िता की मां ही उसे रात के समय बाथरूम के बहाने टेंट से दूर ले गई थी, जहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए वहां से भागकर अपने पिता को पूरी बात बताई थी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 7 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पहले ही करवाया जा चुका है और अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन को आगे बढ़ा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed