{"_id":"69aad8120bf5666c2007ed7a","slug":"video-woman-hemanand-maharaj-told-the-importance-of-satsang-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी: हेमानंद महाराज ने बताया सत्संग का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम डेरा बाबा रूद्रानंद महाराज के महंत श्रीश्री 1008 हेमानंद महाराज बसाल ने सत्संग किया। उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच में प्रवचन करते हुए कहा की सत्संग का बहुत महत्व है। सभी अपने किए हुए अच्छे कर्म दान आदि एक पलड़े में और दूसरे पलड़े में सत्संग रख दिया जाए तो भी बराबर नहीं हो सकता। उन्होंने ज्ञान कर्म और भक्ति के बारे में विस्तार से बताते हुए रामायण के कई उदाहरण दिए। कहा कि भगवान राम के जीवन से हम अपने जीवन की सभी समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं। बस समझने की जरूरत है, भगवान राम जितना आत्मविश्वास मजबूत इच्छा शक्ति दूसरों का भला करना आदर्श पुत्र आदर्श पति और आदर्श भाई कैसा होता है। भगवान राम के जीवन से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान किसी को भी दुख या सुख नहीं देता सभी प्राणियों को अपने किए हुए कर्मों के अनुसार फल मिलता रहता है। कथा के बाद लंगर का आयोजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।