फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Another bike theft in Pandoga; third incident in two months.

Una News: पंडोगा में फिर बाइक चोरी, दो महीने में तीसरी वारदात

Sun, 19 Jul 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Jul 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Another bike theft in Pandoga; third incident in two months.
ऊना। पंजाब सीमा से सटे हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंडोगा में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस चौकी पंडोगा के तहत आते क्षेत्र में दो माह के भीतर तीसरी बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार रात्रि तीन युवक दमन ढाबे के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भाग गए। यह वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब के होशियारपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सलोह निवासी शुभम धीमान पंडोगा स्थित एक डेयरी उद्योग में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात काम खत्म होने में देरी होने के कारण वह अपने सहकर्मियों के साथ दमन ढाबे में किराये पर लिए गए कमरे में रुक गया। उसने अपनी बाइक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब वह नहाकर बाहर निकला तो बाइक गायब थी। पीड़ित शुभम धीमान ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस चौकी पंडोगा में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 12 जून की देर रात पंडोगा में एक होटल के बाहर से बाइक चोरी हुई, जबकि 18 जून को पुलिस चौकी पंडोगा के तहत आते घालूवाल से भी बाइक चोरी की वारदात सामने आई। तीनों घटनाएं पुलिस चौकी पंडोगा के अधिकार क्षेत्र में हुई हैं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी व गश्त की जा रही है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण पंडोगा व इसके आसपास के इलाकों में आपराधिक छवि के लोग सक्रिय हैं। बाइक चोरी की घटनाओं को जल्द सुलझाकर आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed