{"_id":"6a5c7d54b2033a0939007fab","slug":"video-up-devotees-religious-journey-amarnath-to-chintpurni-temple-himachal-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: यूपी के श्रद्धालुओं का आस्था सफर, अमरनाथ से चिंतपूर्णी तक धार्मिक स्थलों के दर्शन पर निकली संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: यूपी के श्रद्धालुओं का आस्था सफर, अमरनाथ से चिंतपूर्णी तक धार्मिक स्थलों के दर्शन पर निकली संगत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:01 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं की एक संगत धार्मिक आस्था और भक्ति के सफर पर निकली हुई है। टूरिस्ट बस के माध्यम से निकली यह संगत अमरनाथ धाम से लेकर हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठों तक विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन कर रही है।
श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के बाद माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, ज्वालाजी और कांगड़ा देवी सहित अन्य धार्मिक स्थलों में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव साबित हो रही है।
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दर्शन के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और शांतिपूर्ण माहौल में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिला।
संगत के सदस्यों ने बताया कि उनकी यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामूहिक अनुशासन और सेवा भावना भी शामिल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं और सभी मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इससे आपसी सहयोग, भाईचारा और धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक भ्रमण से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा मिलती है। यात्रा के दौरान संगत में भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों का उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।