{"_id":"6a5c7ba5eea984b86d03231c","slug":"video-maa-chintpurni-temple-crowd-sunday-devotees-queue-una-himachal-news-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराना बस स्टैंड तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुराना बस स्टैंड तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतारें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:54 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब सात बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई और दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं।
मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रातःकाल मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी दीपक कालिया ने मां चिंतपूर्णी का भव्य श्रृंगार किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू किए गए। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने स्वयं मंदिर परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मचारियों को तैनात किया गया।
रविवार होने के कारण मंदिर परिसर के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में भी दिनभर श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल रही। भक्तों ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।