फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blood storage unit to be set up at Amb Hospital 20 lakh to be spent.

Una News: अंब अस्पताल में स्थापित होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, 20 लाख होंगे खर्च

Thu, 16 Jul 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Jul 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Blood storage unit to be set up at Amb Hospital 20 lakh to be spent.
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में जल्द ही करीब 20 लाख रुपये की लागत से ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी। यूनिट शुरू होने के बाद अंब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जरूरत पड़ने पर खून के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित तरीके से रक्त उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। वर्तमान में जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही ब्लड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऐसे में अंब व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर ऊना जाना पड़ता है जिससे समय और संसाधनों दोनों की परेशानी होती है। खासकर दुर्घटना, प्रसव और गंभीर बीमारियों के मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध न होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यूनिट के लिए आवश्यक उपकरण, कोल्ड स्टोरेज सिस्टम और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
इसके संचालन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। यूनिट शुरू होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के ब्लड बैंक से नियमानुसार रक्त उपलब्ध कराया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में ही रक्त मिल सकेगा।

इसके अलावा क्षेत्र में लगने वाले रक्तदान शिविरों में एकत्रित होने वाले रक्त को भी अंब में ही स्टोर किया जा सकेगा। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से अधिक प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed