{"_id":"6a5890a3140a6ba7b608d449","slug":"video-my-bharat-volunteer-recruitment-himachal-2026-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"MY Bharat Volunteer Recruitment: दो साल बाद फिर शुरू हुई स्वयंसेवियों की भर्ती, हर ब्लॉक में मिलेंगे दो युवा स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MY Bharat Volunteer Recruitment: दो साल बाद फिर शुरू हुई स्वयंसेवियों की भर्ती, हर ब्लॉक में मिलेंगे दो युवा स्वयंसेवी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:34 PM IST
Link Copied
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित माई युवा भारत (MY Bharat) कार्यक्रम में स्वयंसेवियों की भर्ती का रास्ता दो साल बाद फिर से खुल गया है। लंबे समय से रुकी यह प्रक्रिया अब नए वित्तीय वर्ष में दोबारा शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक जिले के हर ब्लॉक में दो-दो स्वयंसेवियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर भी स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है।
माई युवा भारत की ओर से भर्ती प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया गया है। कई जिलों में जिला कार्यालयों के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति भी हो चुकी है। चयनित प्रत्येक स्वयंसेवी को प्रतिमाह 5,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
चयनित स्वयंसेवी ग्रामीण क्षेत्रों तक केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वे युवा मंडलों और महिला मंडलों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
नेहरू युवा केंद्र संगठन का नाम बदलकर माई युवा भारत (MY Bharat) किए जाने के बाद युवाओं से जुड़ी अधिकांश प्रक्रियाएं डिजिटल कर दी गई हैं। अब युवा और महिला मंडलों का पंजीकरण, गतिविधियों की जानकारी, रोजगार के अवसर, विभिन्न सरकारी योजनाएं और छात्रवृत्ति संबंधी सूचनाएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने दो वर्ष बाद स्वयंसेवियों की भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। प्रत्येक जिले में जिला कार्यालय के अलावा सभी ब्लॉकों में दो-दो स्वयंसेवियों की नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को इसी महीने अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।