फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Homes lit up after six days; power supply restored following an agreement.

Una News: छह दिन बाद रोशन हुए घर, सहमति बनने पर बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 16 Jul 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Jul 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
Homes lit up after six days; power supply restored following an agreement.
चुरुड़ू के वार्ड -1 में नए स्थान पर बिजली का पोल स्थापित करते हुए विद्युत बोर्ड के कर्मचारी। सं
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चुरुड़ू के वार्ड एक और दो में पिछले छह दिनों से अंधेरे में डूबे 25 परिवारों के घर मंगलवार देर रात फिर से रोशन हो गए। भूमि विवाद के कारण रुका हुआ बिजली का पोल लगाने का कार्य ग्रामीणों, प्रशासन और विद्युत बोर्ड के बीच सहमति बनने के बाद पूरा हुआ। कर्मचारियों ने देर रात तक लगातार कार्य कर नए स्थान पर पोल स्थापित किया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। नौ जुलाई को आए अंधड़ के कारण रिहायशी क्षेत्र में लगा बिजली का पुराना पोल क्षतिग्रस्त होकर एक पेड़ के सहारे झूल गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए विद्युत बोर्ड ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे वार्ड के करीब 25 परिवार छह दिनों तक बिना बिजली के रहे। इस दौरान लोगों को रात में अंधेरे के अलावा मोबाइल चार्ज करने, पेयजल व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बहाल करने के लिए बोर्ड ने पहले पुराने स्थान पर नया पोल लगाने की तैयारी की, लेकिन स्थानीय लोगों ने आबादी के बीच दोबारा पोल लगाने का विरोध किया। इसके बाद वैकल्पिक स्थान पर पोल लगाने का प्रयास किया लेकिन वह भूमि निजी स्वामित्व की होने के कारण संबंधित पक्ष की आपत्ति से कार्य फिर रुक गया। अंततः सभी पक्ष सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त दूसरे स्थान पर पोल लगाने पर सहमत हो गए। चुरुड़ू पंचायत के उपप्रधान जगपाल जसवाल तथा स्थानीय ग्रामीण अरुण कुमार, मदन लाल, रशपाल सिंह और सुरिंद्र कुमार ने बताया कि बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड सेक्शन चुरुड़ू के कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार ने बताया कि पुराने स्थान के बजाए नए स्थान पर पोल स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed