{"_id":"6a57c93ed1a7381f240d9572","slug":"psychiatrists-opd-to-start-at-chc-daulatpur-chowk-una-news-c-93-1-una1002-198782-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीएचसी दौलतपुर चौक में शुरू होगी मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीएचसी दौलतपुर चौक में शुरू होगी मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी
Thu, 16 Jul 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक राकेश कालिया के विशेष प्रयासों से अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक में मनोरोग विशेषज्ञ (साइकियाट्रिस्ट) की नियमित ओपीडी शुरू होने जा रही है।
इसके तहत डॉ. नवदीप जोशी (एमडी, साइकियाट्री) प्रत्येक वीरवार दोपहर दो से शाम चार बजे तक मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
अब तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी।
अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से गगरेट विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की लंबे समय से मांग थी।
विज्ञापन
सीएचसी दौलतपुर चौक में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होने से अवसाद, चिंता, तनाव, अनिद्रा, नशा मुक्ति और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।