{"_id":"6a588e7dc4cd3b83540efe91","slug":"video-una-drinking-water-supply-monsoon-jal-shakti-department-2026-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Water Supply Himachal: ऊना में 234 पेयजल योजनाओं पर विशेष निगरानी, बारिश में स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Supply Himachal: ऊना में 234 पेयजल योजनाओं पर विशेष निगरानी, बारिश में स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:25 PM IST
Link Copied
मानसून के दौरान लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल शक्ति विभाग ने ऊना जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने सभी जल स्रोतों की नियमित सफाई, पानी की गुणवत्ता जांच और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जलजनित बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके।
जल शक्ति विभाग सर्कल ऊना के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान ने बताया कि जिले में वर्तमान में 234 पेयजल योजनाएं, 620 ग्राउंड वाटर स्टोरेज टैंक और 237 ओवरहेड जल टैंक संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के लिए विभाग मानसून से पहले और बाद में जल स्रोतों की साफ-सफाई कराता है। इस संबंध में सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इंजीनियर नरेश धीमान ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति से पहले विभाग की परीक्षण प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की गुणवत्ता जांच की जाती है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही पेयजल आम लोगों तक पहुंचाया जाता है। विभाग का उद्देश्य है कि मानसून के दौरान भी लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।