{"_id":"69d54d551e0d9968bc0005f6","slug":"drains-will-be-constructed-near-him-corner-and-natraj-hotel-una-news-c-93-1-ssml1047-187397-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिम कार्नर और नटराज होटल के समीप बनेंगे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिम कार्नर और नटराज होटल के समीप बनेंगे नाले
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में हर साल बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या को देखते हुए नगर निगम ने हिम कार्नर और नटराज होटल के समीप नाले बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम वार्ड एक में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही कार्य शुरू करने जा रहा है। इसके बाद जलभराव से प्रभावित स्थानों पर भी नाले बनेंगे। ऊना शहर बरसात में जलभराव को लेकर काफी संवेदनशील रहता है। इन दोनों स्थानों पर बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब नगर निगम ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाए हैं। नगर निगम की ओर से दोनों स्थानों पर नालों का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिम कार्नर के आसपास मुख्य सड़क के किनारे बरसात के समय सबसे अधिक जलभराव होता है। यहां सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। वहीं नटराज होटल के समीप भी बारिश के दौरान पानी जमा होने से परेशानी होती है। कई बार अधिक बारिश होने पर पुराने मिनी सचिवालय व पुलिस सिटी चौकी में पानी भर जाता है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्थानों पर नए नाले बनने के बाद बारिश का पानी सीधे निकासी व्यवस्था से जुड़ जाएगा। इससे सड़क पर पानी जमा नहीं होगा और लोगों को राहत मिलेगी। निगम ने इसके लिए प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बरसात शुरू होने से पहले नालों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि इस बार लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर निगम की ओर से शहर के अन्य जलभराव वाले स्थानों का भी सर्वे किया जा रहा है। जहां जरूरत होगी वहां भी निकासी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
बरसात में होने वाले जलभराव को लेकर नगर निगम तैयारी के साथ कार्य कर रहा है। हिम कार्नर व नटराज होटल के समीप जल्द ही नालों का निर्माण करवाया जाएगा।
-महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना
Trending Videos