{"_id":"69d54ed754027b89f6073678","slug":"three-vehicles-collided-at-baduhi-chowk-two-seriously-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-187429-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बडूही चौक पर तीन गाड़ियों की टक्कर, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बडूही चौक पर तीन गाड़ियों की टक्कर, दो गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। ऊना–धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बडूही बाजार के मुख्य चौक पर तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान देवेंद्र कुमार और ज्ञान सिंह, निवासी चुरुडू जिला ऊना के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक गाड़ी चौकीमन्यार की ओर मुड़ने लगी। उसके पीछे आ रहे टेंपो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
इसी दौरान पीछे से आ रहा एक कार चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और टेंपों को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से पहले धुसाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद एक गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया जबकि दूसरे का इलाज धुसाड़ा अस्पताल में जारी है।
दुर्घटना के बाद मौके पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस के पहुंचने से पहले यातायात को सुचारु करने में सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos