सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wheat harvesting begins amid cloud cover, farmers' worries increase due to lack of sunlight

Una News: बादलों की लुका-छुपी के बीच गेहूं कटाई शुरू, धूप न मिलने से बढ़ी किसानों की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Apr 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting begins amid cloud cover, farmers' worries increase due to lack of sunlight
जोल में बादलों की लुका-छुपी के बीच गेहूं थै​शिंग करते हुए किसान।संवाद
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। उपतहसील जोल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। खेतों में फसल पक कर तैयार हो चुकी है और किसान समय रहते इसे सुरक्षित करने के लिए तेजी से कटाई में जुटे हुए हैं। इस बार मौसम की बेरुखी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आसमान में बादलों की लगातार लुका-छुपी और मौसम के खराब रहने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान बारिश की आशंका के चलते जल्दबाजी में कटाई कर रहे हैं ताकि उनकी फसल खराब न हो। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के बाद फसल को कम से कम दो दिन तक अच्छी धूप लगना बेहद जरूरी होता है जिससे गेहूं पूरी तरह सूख सके।
Trending Videos

किसान रमेश कुमार ने बताया कि इस बार मौसम ने काफी परेशानी बढ़ा दी है। कटाई तो कर ली है लेकिन धूप नहीं मिल रही। अगर गेहूं अच्छी तरह नहीं सूखा तो दाने खराब हो सकते हैं। हम लोग हर समय मौसम पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बलदेव सिंह का कहना है कि बार-बार बादल आने से बहुत दिक्कत हो रही है। जल्दी-जल्दी कटाई करनी पड़ रही है ताकि बारिश से बच सकें। अगर दो दिन अच्छी धूप मिल जाए तो थ्रेसिंग का काम आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed