Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Kutlehar MLA Vivek Sharma distributed agricultural equipment to 150 farmers under the Thanakhlan Watershed Scheme.
{"_id":"69d63446de97c6e8130badbb","slug":"video-kutlehar-mla-vivek-sharma-distributed-agricultural-equipment-to-150-farmers-under-the-thanakhlan-watershed-scheme-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने थानाकलां वाटर शेड योजना में 150 किसानों को कृषि उपकरण दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने थानाकलां वाटर शेड योजना में 150 किसानों को कृषि उपकरण दिए
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में वाटर शेड परियोजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस वाटर शेड के कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत करके थानाकला में 150 किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि वाटर शेड योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती को सरल और लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को इन उपकरणों के लिए केवल 10 से 15 प्रतिशत तक की राशि ही वहन करनी पड़ रही है, जबकि शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जा रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को भी आधुनिक कृषि साधनों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाए, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आय में सुधार आए। कुटलैहड़ में 9.60 करोड़ की लागत से 3400 हेक्टेयर क्षेत्र को मिल रहा लाभ, विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर शेड परियोजना के तहत लगभग 9 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 3400 हेक्टेयर भूमि को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में थानाकला, दोबड, डीहर, खरयालता और प्लाहटा पंचायतें शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।