{"_id":"69a9c5dce99c62335a0845c7","slug":"illegal-felling-of-khair-trees-in-takarla-35-mochas-recovered-una-news-c-93-1-una1002-183707-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टकारला में खैर के पेड़ों का अवैध कटान, 35 मोछे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टकारला में खैर के पेड़ों का अवैध कटान, 35 मोछे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत आने वाले गांव टकारला में खैर के पेड़ों को चोरी से काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना अंब में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टकारला निवासी जीवन कुमार पुत्र केवल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च 2026 की शाम को गांव के ही राजीव कुमार का फोन आया, जिसमें उन्होंने सूचना दी कि उनकी कब्जे वाली भूमि में कुछ लोग खैर के पेड़ों को काट रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां खैर के करीब 35 मोछे पाए गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव टकारला के ही दो व्यक्तियों द्वारा उनकी भूमि से चोरी-छिपे खैर के पेड़ों को काटा जा रहा था। जब उन्हें पेड़ काटने से रोका गया तो दोनों आरोपी मौके से भाग हो गए।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभाग और 112 हेल्पलाइन पर भी दी गई। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें धमकियां भी दीं और कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ खैर के पेड़ों की चोरी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मस्तरका भूमि से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। यदि जांच में पेड़ों की चोरी या अवैध कटान की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos