{"_id":"69a9c65254d1f46ee601fb5e","slug":"speeding-truck-hits-scooter-three-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-183724-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। अंबोटा चौक पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल गगरेट ले जाया गया। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 11:50 बजे दौलतपुर की दिशा से आ रहा एक ट्रक तेज गति से चौक में पहुंचा। उसी समय आशापुरी बाईपास की ओर से एक स्कूटी चौक पार करने लगी और पलक झपकते ही दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीन युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Trending Videos