{"_id":"6974b5126461658b120f0c0f","slug":"vikas-kashyap-became-the-president-of-amb-bar-association-una-news-c-93-1-ssml1048-179391-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विकास कश्यप बने अंब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विकास कश्यप बने अंब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। विकास कश्यप को अंब बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। इलेक्शन कमेटी के सदस्य गगन मिन्हास, राघव सूद, सौरव शर्मा, सुधीर जरियाल और नितिका ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सदस्यों के बीच पहले ही सहमति बन गई थी। केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाया गया। अध्यक्ष पद के लिए विकास कश्यप और मीना ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। एसोसिएशन के कुल 162 सदस्यों में से 155 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव समिति की ओर से घोषित परिणामों के अनुसार विकास कश्यप ने अपनी प्रतिद्वंदी मीना ठाकुर को 39 मत के अंतर से पराजित किया। विकास कश्यप को कुल 97 वोट प्राप्त हुए, जबकि मीना ठाकुर के पक्ष में 58 मत पड़े।
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, रमेश तक्खी को महासचिव, शिल्पा को संयुक्त सचिव और अनीता चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारियों का चयन पहले ही सर्वसम्मति से किया जा चुका था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।
Trending Videos