सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth arrested with 6.31 grams of chitta, sent on three-day remand

Una News: 6.31 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर भेजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 6.31 grams of chitta, sent on three-day remand
विज्ञापन
अदालत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना मोइन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान रणिया दी हट्टी क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 6.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल का नंबर पीबी 05एएस-1395 है। आरोपी की पहचान पलविंदर सिंह उर्फ कालू, पुत्र मनोहर सिंह, निवासी गांव व डाकघर चौगांव रूपावाली, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब), उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed