{"_id":"697f5b4b9e4b1b73bc08e829","slug":"decks-cleared-for-implementation-of-potato-processing-unit-in-dhandhri-una-news-c-93-1-ssml1047-180156-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धंधड़ी में आलू प्रोसेसिंग यूनिट के क्रियान्वयन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धंधड़ी में आलू प्रोसेसिंग यूनिट के क्रियान्वयन का रास्ता साफ
विज्ञापन
विज्ञापन
85 कनाल भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया पूरी, किसानों में उत्साह की लहर
आलू प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भूमि चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत धंधड़ी में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित आलू प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर बड़ी सफलता हासिल हुई है। राजस्व विभाग की ओर से यूनिट के लिए चिह्नित 85 कनाल भूमि की निशानदेही और सीमांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। भूमि प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र के किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना ऊना जिले के कृषि विकास में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है। अब तक ऊना जिले के आलू उत्पादक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पंजाब की मंडियों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ता था। आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने के बाद किसान स्थानीय स्तर पर ही आलू का भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन कर सकेंगे। किसानों ने इस परियोजना के लिए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर्शन सिंह बबलू और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
किसानों और विशेषज्ञों की राय
1. राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही यह कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
2. चुरूडू के किसान संजय कुमार ने बताया कि आलू प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें बाहर की मंडियों में भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
3. टकारला के किसान मोहित सिंह पुलर ने कहा कि भंडारण और प्रसंस्करण की सुविधा मिलने से फसल खराब होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी, और यह यूनिट किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
4. ग्राम पंचायत धंधड़ी की प्रधान प्रियदर्शनी ने बताया कि पंचायत ने शुरू से ही किसानों के हित में इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया है। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होना पंचायत और क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
अधिकारी का बयान
कृषि विकास अधिकारी अंब सोमराज ने बताया कि आलू प्रोसेसिंग यूनिट के शुरू होने से किसानों को आधुनिक भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
Trending Videos