{"_id":"69b987467ca476538f079fa0","slug":"assam-assembly-election-2026-congress-mp-pradyut-bordoloi-and-mla-navajyoti-talukdar-resignation-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल, एक सांसद और एक बड़े नेता का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल, एक सांसद और एक बड़े नेता का इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Assam Assembly Election: असम के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। एक सांसद और एक नेता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। पढ़िए रिपोर्ट-
प्रद्युत बोरदोलोई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया है। इनमें एक नौगांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई हैं, जबकि दूसरे नेता नवज्योति तालुकदार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित अपने इस्तीफे में बोरदोलाई ने लिखा, आज बेहद दुख के साथ मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।
वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने पार्टी के उपाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए पोस्ट में इस्तीफे की बात लिखी है।
असम विधानसभा चुनाव 2026
भाजपा की सूची का इंतजार, कांग्रेस ने उतारे 65 प्रत्याशी
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल 65 नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित भी रखी है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें - Violation of Decorum: देश के 204 पूर्व सैनिक-अफसर नाराज, संसद में व्यवहार को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग
Trending Videos

Ahead of Assam Assembly Elections, Navajyoti Talukdar tenders his resignation from the post of Vice President, AICC Member, and from the primary membership of the Indian National Congress pic.twitter.com/0CT5wkUfer
— ANI (@ANI) March 17, 2026
असम विधानसभा चुनाव 2026
- विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64
- अधिसूचना- 16 मार्च
- नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
- नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
- नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
- मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे- 4 मई
भाजपा की सूची का इंतजार, कांग्रेस ने उतारे 65 प्रत्याशी
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल 65 नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित भी रखी है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें - Violation of Decorum: देश के 204 पूर्व सैनिक-अफसर नाराज, संसद में व्यवहार को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग
2021 के विधानसभा चुनावों में असम में क्या थे नतीजे?
सबसे पहले बात असम विधानसभा की, 2021 के विधानसभा चुनाव में असम की 126 सीटों में से 60 सीटें सत्ताधारी भाजपा ने जीती थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 29 सीटें गईं थीं। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडी एफ को 16 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, असम गढ़ परिषद को नौ, यूपीपीएल को छह, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार, माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, सिबसागर सीट पर निर्दलीय उम्मीदार अखिल गोगोई जीते थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X