भूकंप के झटके या कुछ और?: बीड में धमाके जैसी आवाजें, लोगों के बीच हड़कंप; प्रशासन ने अफवाह से बचने की दी सलाह
महाराष्ट्र के बीड जिले में मंगलवार को दो बार जोरदार धमाके जैसी आवाजें सुनाई दी गईं, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन और मौसम विज्ञानी ने पुष्टि की कि कोई भूकंप या सिस्मिक गतिविधि नहीं हुई।
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को दो बार जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। पहली आवाज लगभग सुबह 9 बजे और दूसरी दोपहर 1 बजे सुनाई दी गई। मामले में हालांकि, जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन ने स्पष्ट किया कि इन आवाजों के दौरान कोई भूकंप या भौगर्भिक गतिविधि दर्ज नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत मुंबई के कोलाबा वेधशाला के मौसम विज्ञानी किरण नारखेडे से संपर्क किया, जिन्होंने भी पुष्टि की कि बीड जिले और आसपास के क्षेत्रों में कोई भूकंप या किसी प्रकार की सिस्मिक गतिविधि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें:- India-EU FTA: 'टैरिफ को हथियार बनाने के दौर में स्थिरता का नया ब्लूप्रिंट', पीएम बोले- दुनिया में उथल-पुथल
नागरिकों को शांत करने की सलाह
धमाके की आवाज सुनने के बाद जहां एक ओर लोगों के बीच हरकंप सी मच गई। वहीं दूसरी ओर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें:- गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार: तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा, 50 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा मामला
स्थिति पर रखी जा रही निगरानी
स्थानीय डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार स्वामी और तहसीलदार चंद्रकांत शेलके ने कहा कि स्थिति लगातार निगरानी में है। उन्होंने लोगों से अपील की, "डरने या अफवाहें फैलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। कृपया बिना पुष्टि की जानकारी पर विश्वास न करें।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
कमेंट
कमेंट X