सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi

Puducherry Election Schedule: दक्षिण भारत का राज्य जहां भाजपा बनवाती है सरकार, क्या है यहां चुनावी कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Sun, 15 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Puducherry Vidhan Sabha Chunav Date 2026: पुदुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया। राज्य में एक ही चरण में नौ अप्रैल को मतदान होगा। 

Puducherry Assembly Election 2026 Date Announced Vidhan Sabha Poll Voting Result Dates ECI News in Hindi
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुदुचेरी के लिए विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। 30 सीटों वाले इस केंद्र शासित प्रदेश में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 16 मार्च 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे। 6 मई तक चुनाव का सारा काम पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक पुदुचेरी में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 9.44 लाख है।

Trending Videos


पुदुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को खत्म हो रहा है। 2021 में यहां अप्रैल में मतदान कराए गए थे। वहीं, 2 मई 2021 को नतीजों की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए-कांग्रेस में लड़ाई
देश की सबसे कम सीटों वाली विधानसभा में इस बार भी एनडीए और कांग्रेस गठबंधन में लड़ाई है। इस केंद्र शासित प्रदेश में पिछले चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और भाजपा गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने। राज्य में पहली बार था, जब भाजपा सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। रंगासामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस पूर्व सीएम कांग्रेस के वी. नारायणसामी के भरोसे और डीएमके साथ गठबंधन कर खोई सत्ता वापस पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। मुख्य लड़ाई इन्हीं दोनों दलों में मानी जा रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में डीएमके के एसपी शिवकुमार और वी कार्तिकेयन के साथ ही कांग्रेस के एवी सुब्रमण्यम जैसे नेता हार गए थे।
 

पिछला चुनाव-2021 : कुल सीट 30
पार्टी सीट वोट%
एनडीए 16 41
यूडीएफ 9 33.3
अन्य 5 26

पुदुचेरी में क्या थे 2021 के चुनाव के नतीजे
पुदुचेरी में 2021 में एनडीए गठबंधन ने 16 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। इस केंद्र शासित प्रदेश में एनडीए के घटक दल ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) 10 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। दूसरी तरफ भाजपा छह सीटें जीती। एआईएडीएमके ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन कोई सीट नहीं जीत सकी। राज्य में छह सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के पास गई थीं। चुनाव जीतने वाले सभी छह निर्दलीय विधायकों ने भी बाद में एनडीए सरकार को अपना समर्थन दे दिया था, जिससे 33-सदस्यीय विधानसभा (3 मनोनीत सदस्यों सहित) में सरकार का संख्याबल 25 हो गया था।

विजयी होने के बाद एआईएनआरसी के नेता एन. रंगास्वामी ने चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में 7 मई 2021 को शपथ ली। एनडीए का वोट प्रतिशत 2021 के चुनाव में 43.6 फीसदी रहा था, जबकि यूपीए को 37.9 फीसदी वोट प्राप्त हुए। 

दूसरी ओर विपक्षी यूपी को कुल आठ सीट मिलीं। इनमें छह सीट द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) और दो सीट कांग्रेस को मिली थीं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के पतन के बाद, यह चुनाव महत्वपूर्ण था। चुनाव के बाद एआईएनआरसी और भाजपा के गठबंधन ने मिलकर नई सरकार का गठन किया। 

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed