फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   convoy of 23rd batch of Amarnath Yatra departed from Chandrakot amidst tight security

अमरनाथ यात्रा: 23वें जत्थे का काफिला चंदरकोट से रवाना, कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर बढ़े श्रद्धालु

Thu, 30 Jul 2026 12:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 30 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के 23वें जत्थे का काफिला एनएच-44 स्थित चंदरकोट से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। रामबन जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कड़ी निगरानी के बीच श्रद्धालुओं का काफिला सुरक्षित रूप से अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
convoy of 23rd batch of Amarnath Yatra departed from Chandrakot amidst tight security
23वें जत्थे का काफिला चंदरकोट से रवाना - फोटो : ANI

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के 23वें जत्थे का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर चंदरकोट से पवित्र गुफा की ओर सफलतापूर्वक रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं का काफिला आगे बढ़ा।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। बता दें कि बीते दिन जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 2051 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में 1,570 पुरुष, 369 महिलाएं, 58 साधु, 21 साध्वियां, दो बच्चे, एक साधु बालक तथा 30 विदेशी श्रद्धालु (14 पुरुष और 16 महिलाएं) शामिल रहे। भगवती नगर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


दिनभर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तवी रिवर स्थित पंजीकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। यात्रा को लेकर यात्री निवास में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य जांच, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।गांधीनगर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रवाल सभा और अन्य मंदिरों में भी अमरनाथ यात्रियों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed